2020 के पहले पांच महीनों यानी जनवरी से मई के दौरानचीन की प्रमुख इंडस्ट्रियल कंपनियों का प्रॉफिट 19.3 फीसदी तक गिर गया है। चीन के नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिक्स (एनबीएस) के मुताबिक, कोविड-19 के कारण प्रॉफिट में कमी आई है। एनबीएस के आंकड़ों के हवाले से एफे न्यूज की रिपोर्ट कहा गया है कि इस अवधि में चीन का इंडस्ट्रियल प्रॉफिट 260 बिलियन डॉलर करीब 19 लाख करोड़ रुपए रहा है।
अनुमान से कम हुआ प्रॉफिट में नुकसान
हालांकि, प्रॉफिट में हुआ यह नुकसान अनुमान से कम है। रिपोर्ट के मुताबिक, एनालिसिस ने 2020 के पहले पांच महीनों में प्रॉफिट में 22 फीसदी का नुकसान होने का अनुमान जताया था। 20 मिलियन युआन करीब 21 करोड़ रुपए से अधिक के सालाना रेवेन्यू वाली इंडस्ट्रियल फर्मों के वित्तीय नतीजों के आधार पर यह आंकड़ा जारी किया गया है। एनबीएस ने अपने सर्वे में कुल 41 सेक्टर्स को शामिल किया था। इसमें से 30 सेक्टर्स के प्रॉफिट में कमी आई है। 1 सेक्टर का प्रॉफिट स्थिर रहा है, जबकि 10 सेक्टर्स का प्रॉफिट बढ़ा है।
सरकारी कंपनियों के प्रॉफिट में 39 फीसदी की गिरावट
एनबीएस के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी से मई के दौरान चीन की सरकारी कंपनियों के प्रॉफिट में 39.3 फीसदी की गिरावट रही है। हालांकि, इस अवधि में प्राइवेट कंपनियों के प्रॉफिट में मामूली कमी दर्ज की गई है। यह कमी 11 फीसदी रही है। इस अवधि में सबसे ज्यादा प्रभावित सेक्टर ऑयल, कोल और अन्य फ्यूल (-167.4%), प्रोफेशनल माइनिंग और सहायक गतिविधियां (-156.8%), ऑटोमोबाइल (-33.5%) और टेक्सटाइल (-10.3%) रहे हैं।
इन सेक्टर्स में रहा प्रॉफिट
यदि प्रॉफिट वाले सेक्टर्स की बात करें तो इसमें इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली कंपनियां (34.7%), तंबाकू (28.1%) एग्रीकल्चर और फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री (19%) शामिल रहे हैं। एनबीएस के सांख्यिकीविद झू होंग का कहना है कि कोविड-19 के कारण वर्ष के शुरुआती महीनों में गतिविधियां पूरी तरह से ठप पड़ गई थीं। अब उत्पादन शुरू होने के कारण प्रमुख इंडस्ट्रियल फर्मों की कार्यक्षमता बढ़ रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YFIruQ
Comments
Post a Comment