बीएसई 481 अंक और निफ्टी 146 पॉइंट ऊपर खुला, शुक्रवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 17 अंक नीचे बंद हुआ था

सप्ताह में आज सोमवार को कारोबार के पहले दिन बीएसई 481.95 अंक ऊपर और निफ्टी 146.55 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। इससे पहले शुक्रवार बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए थे। उस दिन बीएसई 159.3 अंक नीचे और निफ्टी 67.90 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला था, लेकिन दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 279.93 अंक तक ऊपर जाने में कामयाब रहा। कारोबार के अंत में बीएसई 223.51 अंक ऊपर 32,424.10 पर और निफ्टी 90.20 पॉइंट ऊपर 9,580.30 पर बंद हुआ।

दुनियाभर के बाजार गिरावट के साथ बंद
शुक्रवार को दुनियाभर के ज्यादातर बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 17.53 अंक नीचे 25,383.10 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.29 फीसदी बढ़त के साथ 120.88 अंक ऊपर 9,489.87 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.48 फीसदी बढ़त के साथ 14.58 पॉइंट ऊपर 3,044.31 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 1.97 फीसदी बढ़त के साथ 56.13 अंक ऊपर 2,908.48 पर बंद हुआ था। इधर इटली, फ्रांस, जर्मनी के बाजार में गिरावट रही।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,90,622 हो गई है। इनमें 93,348 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 91,855 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 5,408 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 6,263,911 हो चुकी है। इनमें 373,899 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 106,195 हो चुकी है।

09:21 AMबीएसई 30 में शामिल सभी कंपनियों के शेयरो में बढ़त है; एक्सिस बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 5.05 फीसदी बढ़त है।

09:15 AMबीएसई 622.50 अंक ऊपर 33,046.60 पर और निफ्टी 186.20 पॉइंट ऊपर 9,766.50 पर कारोबार कर रहा है।

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में रहा उतार-चढ़ाव



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पिछले सप्ताह बीएसई बुधवार को 995.92 अंक, गुरुवार को 595.37 अंक और शुक्रवार को 223.51 ऊपर बंद हुआ था


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/301ioiR

Comments