सप्ताह में आज गुरुवार को कारोबार के तीसरे दिन बीएसई 222.58अंक ऊपर और निफ्टी 50.00पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। इससे पहले बुधवार को बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुआ था। कल सुबह बीएसई 183.81 अंक ऊपर और निफ्टी 53.15 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग में शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद बीएसई 1051 अंक ऊपर और निफ्टी 299 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा था। कारोबार के अंत में बीएसई 995.92 अंक ऊपर 31,605.22 पर और निफ्टी 285.90 पॉइंट ऊपर 9,314.95 पर बंद हुआ था।
इन बैंक के शेयरों में बढ़त
| बैंक | बढ़त (%) |
| इंडसइंड बैंक | 4.50 % |
| एक्सिस बैंक | 3.96 % |
| RBL बैंक | 3.60 % |
| ICICI बैंक | 3.18 % |
| सिटी यूनियन बैंक | 3.12 % |
दुनियाभर के ज्यादातर बाजार बढ़त के साथ बंद
बुधवार को दुनियाभर के ज्यादातर बाजारों में बढ़त देखने को मिली थी। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 2.21 फीसदी की बढ़त के साथ 553.16 अंक ऊपर 25,548.30 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.77 फीसदी बढ़त के साथ 72.14 अंक ऊपर 9,412.36 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.48 फीसदी बढ़त के साथ 44.36 पॉइंट ऊपर 3,036.13 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.09 फीसदी गिरावट के साथ 2.63 अंक नीचे 2,839.43 पर बंद हुआ था। इधर इटली, फ्रांस, जर्मनी के बाजार में भी बढ़त रही।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,58,086 हो गई है। इनमें 85,792 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 67,749 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 4,534 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 5,789,843 हो चुकी है। इनमें 357,432 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 102,107 हो चुकी है।

10:16 AMबीएसई 400.61 अंक ऊपर 32,005.83 पर और निफ्टी 109.20 पॉइंट ऊपर 9,424.15 पर कारोबार कर रहा है।
09:48 AM बीएसई बैंकेक्स में शामिल सभी 9 कंपनियों के शेयरों में बढ़त है।



09:32AM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर और लूजर स्टॉक्स; एक्सिस बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा उछाल है।

09:29 AMबीएसई की 23 सेक्टर में से अभी 19 में बढ़त और 4 में गिरावट है।

09:26 AMबीएसई की सभी 32 इंडेक्स आज बढ़त के साथ खुले हैं।

09:23 AM बीएसई 30 में शामिल 20 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 22 के शेयरों में गिरावट है

09:15 AMबीएसई 213.32 अंक ऊपर 31,818.54 पर और निफ्टी 53.85 पॉइंट ऊपर 9,368.80 पर कारोबार कर रहा है।
बुधवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XcQj6p
Comments
Post a Comment